बहेड़ीः डीएम ने किया गौशाला का निरीक्षण
विधान केसरी समाचार
बहेड़ी। कस्वे में बनी कान्हा गौशाला का शनिवार को डीएम मानवेन्द्र सिंह ने निरीक्षण किया। साथ ही संरक्षित गोवंशों के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। डीएम मानवेन्द्र सिंह शनिवार को कस्वे में नगर पालिका द्वारा बनी अस्थाई गोशाला का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। डीएम ने गोशाला में गायों के लिए भूसा, चारा, पानी आदि के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान गौशाला में सभी गौवंश संरक्षित पाए गए। व्यवस्था में कमियां पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के समय भूसा कक्ष में भूसा उपलब्ध पाया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी से गोवंशो के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी हासिल की। इस दौरान एसडीएम,तहसीलदार, नायब तहसीलदार मौजूद रहे।