फरीदपुर: धूमधाम से मनाया गया भाई दूज का पर्व बाजारों में रही भारी भीड
विधान केसरी समाचार
फरीदपुर /बरेली। शनिवार को भाई-बहन के बीच प्रेम स्नेह विश्वास का प्रतीक भाई दूज का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया सुबह से ही बहने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। बाजारों में मिठाइयों की दुकानों फल ठेले वालों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ नजर आई। यहां तक की बहनों को अपने भाइयों के घर जाने के लिए घंटों सवारियों का इंतजार करना पड़ा। रोडवेज बसे एवं प्राइवेट वाहन भी कम पड़ गए। बाहन कम होने सवारियां अधिक होने के कारण प्राइवेट वाहन चालकों ने भी मनमाना किराया वसूल किया। फिर भी बहनों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई और खुशी खुशी घंटों इंतजार करने के बावजूद भी भाइयों के घर तक पहुंची।
धनतेरस, छोटी दीपावली ,बड़ी दीपावली, गोवर्धन पर्व के बाद आने वाले भाई दूज पर्व का एक अलग ही महत्व होता है। जिस प्रकार भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन पूरी दुनिया में बड़े ही जोर शोर से मनाया जाता है उसी प्रकार भाई दूज भी एक ऐसा त्यौहार है जो भाई बहन के रिश्ते को और ज्यादा मजबूत करता है यह त्यौहार दीपावली के बाद मनाया जाता है। इस दिन बहन ने भाई को तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं सुबह से ही बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भाई दूज का पर्व बहने मनाने की तैयारी में जुट गई और अपने अपने घर का रोजमर्रा का कार्य निपटाने के बाद अपने भाई को तिलक करने के लिए निकल पड़ी। बाजारों में मिठाई की दुकानों फल की दुकानों पर खरीदारों का हजूम नजर आया। वही सवारियों की संख्या ज्यादा होने के कारण सरकारी व प्राइवेट वाहन भी कम पड़ गए जिस कारण बहनों को अपने भाइयों के घर जाने के लिए कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ा।