मैनपुरी: भावत के जखदर महादेव मंदिर मे ब्लॉक प्रमुख जागीर नें किया रुद्राभिषेक
विधान केसरी समाचार
मैनपुरी/एलाऊ। ब्लॉक जागीर क्षेत्र के ग्राम भांवत में स्थित जखदर महादेव मंदिर परिसर में केदारनाथ से प्रधानमंत्री के सम्बोधन का पण्डाल लगाकर लाइव प्रसारण दिखाया गया। प्रसारण से पूर्व मंदिर में स्थित जखदर महादेव का रुद्राभिषेक कर साधू सन्तों व गनमान्य नागरिकों का सम्मान किया गया।
शुक्रवार सुबह आठ बजे से भांवत के जखदर महादेव मंदिर में आचार्य द्वारा ब्लॉक प्रमुख जागीर मनेश सिंह चैहान के नेतृत्व मे रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक के मौजूद साधू सन्तों व गणमान्य लोगों का सम्मान किया गया।मंदिर परिसर में आकांक्षा,अनामिका,जानवी व रिया के द्वारा रंगोली सजाई गई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा लोकगीत गायिका कुमारी पूजा की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माद्ययम से सरकार की जनहितकारी योजनाओं का वर्णन किया। उसके बाद पण्डाल में लगाई गई स्क्रीन पर केदारनाथ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन को लाइव दिखाया गया।
कार्यक्रम में आये लोगों को भांवत ग्राम पंचायत द्वारा भोजन कराया गया। शान्ति व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष एलाऊ सुनील कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिसकर्मी मौजूद थे। कार्यक्रम में जागीर ब्लॉक प्रमुख मुनेश सिंह चैहान,बीडीओ जीतेन्द्र कुमार,भाजपा नेता मंजूसा चैहान,अशोक चैहान नेता,ग्राम विकास अधिकारी अरुण पाण्डेय,ग्राम प्रधान भांवत सौदान राजपूत,चिकित्सा अधीक्षक डॉ अर्जुन सिंह,भाजपा एलाऊ मण्डल अध्यक्ष सुभाष राजपूत,मंदिर पुजारी उमाशंकर गोस्वामी,मनोज कुमार,अजय मलिक,संत स्वरूप पुरी,संत लालपुरी सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।