सीतापुरः कैबिनेट मंत्री का जगह-जगह हुआ स्वागत

 

विधान केसरी समाचार

 

लहरपुर/सीतापुर। भाजपा कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद तहसील क्षेत्र के शाहपुर गांव पहुंचे। यहां पर बाढ़ विभीषिका से पीड़ित परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया।

उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। लहरपुर हरगांव मार्ग पर स्थित कुलताजपुर ईट भट्ठे के पास हरगांव विधायक सुरेश राही, जिलामंत्री उदित बाजपेई, ब्लाक प्रमुख लहरपुर उमाशंकर वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख परमेश्वर भार्गव, दिलीप शुक्ला, सुधाकर मिश्रा, भाजपा उपाध्यक्ष राजेश्वर रस्तोगी, भाजपा नेता वीरेंद्र पुरी, टीपी सिंह, आदित्य सिंह, रमानिकेत सिंह तोमर, महेंद्र अवस्थी, सहित सैकड़ों समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

जितिन प्रसाद ने उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर परिसर में 183 परिवारों व क्षेत्र के ग्राम रतौली में 400 परिवारों को बाढ़ राहत किट प्रदान की। प्रशासन द्वारा स्थापित बाढ़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राम भरत तिवारी, उपजिलाधिकारी लहरपुर पीएल मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव, तहसीलदार मदन मोहन वर्मा आदि मौजूद रहे।