आगरा: भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक परिवार- डॉक्टर दिनेश चौहान
विधान केसरी समाचार
आगरा/ एत्मादपुर । भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक परिवार है, जिसका संख्या बल दिन पर दिन बढ़ रहा है। कार्यकर्ता पार्टी के सदस्यता अभियान में समाज के सभी वर्गों के लोगों को निरंतर संगठन से जोड़ रहे हैं।
उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर दिनेश चैहान ने मंगलवार को पंच दिवसीय दीपोत्सव के प्रथम दिवस धनतेरस पर छलेसर हाईवे पर आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस मौके पर उन्होंने यहां पार्टी की नेत्री श्रीमती सुधा परमार के प्रतिष्ठान परमार पेठा स्टोर का फीता काटकर के उदघाटन भी किया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता श्याम सोलंकी, महिला मोर्चा की शहर मंत्री दीक्षा चैहान, नगर उपाध्यक्ष श्रीमती सरला देवी सोलंकी, सुरेश बघेल, मुकेश सिसौदिया, योगेन्द्र सिंह चैहान, राजा ठाकुर, भीष्म पाल सिंह जादौन, पुनीत सोलंकी, ठा. अरविंद परमार, ठा.सुधा परमार, ठा.अरुन परमार, ठा.तरुन परमार, ठा.शिवम तोमर, लोकेश धाकरे, रामजीलाल, शिवम जादौन, रेनू धाकरे आदि लोग उपस्थित थे।