नजीबाबादः रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

 

विधान केसरी समाचार

नजीबाबाद। निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्या मंदिर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग कर सुन्दर रंगोली बनाकर सभी को मतदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानचार्य ब्रजपाल सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की वन्दना से किया।

 

उन्होंने मतदाता जागरूकता पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा देश की नींव होते है, वह एक अच्छी परख भी रखते है, युवा देश के लिए एक अच्छा उम्मीदवार चुन सकते है। रंगोली प्रतियोगिता में इकरा, सानिया, अनम, मीनाक्षी, कामाक्षी, साक्षी, कावेरी, रिया प्रथम व महवीश, हिमानी, शिवाली, प्रियांशी, सेजल, काजल रानी, प्राची चैहान, स्वीटी, समीक्षा, अंशिका, नीरू, मनु द्वितीय रही। कार्यक्रम में आचार्य प्रमोद शर्मा, पंकज शर्मा, आत्मस्वरूप शर्मा, गोपेंद्र सिंह, संजय सिंह, शुभम टांक, अनन्त, नीरज धारवान, संजय कुमार, अनिल, गौरव, मृदुला विश्नोई, रजनी टांक, फूलमाला वर्मा, पूनम, नूतन, कविता आदि मौजूद रहे।