फिरोजाबादः अंतर्राष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का धूमधाम से मनाया जन्मदिवस
विधान केसरी समाचार
फिरोजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ दिनेश उपाध्याय जी का जन्मदिवस उनके चित्र पर मिष्ठान, तिलक कर अंतर्राष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ कार्यालय नोहवार मार्केट पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन लोकेन्द्र सिंह पोनियां ने कहा कि आज समूचे भारत मे गौ माता महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश उपाध्याय जी का जन्मदिवस मनाया जा रहा है।डॉ उपाध्याय जी को भारत मे लोग गौ पुत्र के नाम से जानते हैं उनके द्वारा अनेकों कार्य गौहित मे किये गए है अभी हाल में हीं उन्होंने भारत सरकार से गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग दिल्ली में कई थी।
इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक सचिन जैन,प्रदेश महामंत्री संगठन रामतीर्थ सिंह चक,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ गौतम सिंह नोहवार,मुकेश उपाध्याय, उदयवीर पोनियां,प्रदीप पाठक,दिलीप गौड़,प्रदीप पाठक,तन्मय गुप्ता,कुलदीप पोनियां,शरद पोनियां,कन्हैया ठाकुर,देवांशु प्रताप सिंह,गौरव नोहवार आदि रहे।