देश में लगातार 5वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
देश में दिन पर दिन महंगाई बढ़ती ही जा रही है. ईंधन के दामों ने आसमान छू लिया है. देश में आज लगातार 5वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है. आज भी पेट्रोल और डीजल 35-35 पैसे महंगा हुआ है. दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल का दाम 109.34 रुपए और एक लीटर डीजल का दाम 98.07 रुपए हो गया है.
जानिए आपके शहर में क्या हैं ताजा कीमतें.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं. यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 109.79 रुपए और एक लीटर डीजल की कीमत 101.19 रुपए हो गई है. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 115.15 रुपए हैं. वहीं, एक लीटर डीजल 106.23 रुपए में मिल रहा है. वहीं, दक्षिण राज्य चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.04 रुपए हैं. वहीं, एक लीटर डीजल 102.25 रुपए में मिल रहा है.
शहर | पेट्रोल/प्रति लीटर | डीजल/प्रति लीटर |
भोपाल | 118.07 | 107.50 |
रांची | 103.53 | 103.46 |
बेंगलुरू | 113.15 | 104.09 |
चंडीगढ़ | 105.22 | 97.77 |
लखनऊ | 106.24 | 98.54 |
नोएडा | 106.46 | 98.73 |
पटना | 113.10 | 104.71 |
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के आखिरी जिले बालाघाट में पेट्रोल की कीमतों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. यहां एक लीटर पेट्रोल का दाम 120.41 रुपए है, जबकि एक लीटर डीजल के लिए 109.67 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं.