चांदपुरः विवाहिता ने लगाया मारपीट करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
विधान केसरी समाचार
चांदपुर। एक विवाहिता ने पति तथा ससुराल पक्ष पर दहेज कम लाने तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी प्रिया शर्मा पति कमल शर्मा पुत्र गणेश दत्त शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी 1 जनवरी 2017 को हिंदू रीति रिवाज के साथ जनपद मुरादाबाद अंतर्गत ग्राम भटावली निवासी स्वर्गीय चमन शर्मा के पुत्र कमल शर्मा के साथ हुई थी। उसकी शादी में उसकी माता ने ससुराल वालों को दान दहेज के रूप में 10लाख रूपये नगद तथा घर गृहस्ती का सभी जरूरत का सामान दिया था। लेकिन पति तथा ससुराल पक्ष के लोग इस दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। पति तथा ससुराल पक्ष के लोग उससे और अधिक दान दहेज लाने की मांग कर उसके साथ मारपीट करते रहते थे।
प्रिया शर्मा ने बताया कि उसके पिता का बिजनौर में एक मकान है उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग उससे बिजनौर का मकान बेचकर दहेज में रकम लाने की मांग करते रहते हैं। पीड़िता ने तहरीर में अपने पति द्वारा अप्राकृतिक कुकर्म करने का प्रयास तथा दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात भी कही है। पति, ससुराल पक्ष ने दान दहेज न लाने पर जनवरी 2021 में उसे घर से निकाल दिया तब से वह अपने पिता के साथ मायके में रह रही है। उसे पति तथा ससुराल पक्ष के लोगों से जान माल का खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने पति कमल शर्मा, सास वर्षा शर्मा, नन्द डोली शर्मा निवासी ग्राम भटाक्ली थाना हरथला मुरादाबाद। विमलेश शर्मा, ब्रजकिशोर, अनीता शर्मा निवासी बरेली के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई है।