गजरौला: प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा-अखिलेश ने नहीं सुनी बात तो मुलायम देंगे साथ

 

विधान केसरी समाचार

 

गजरौला । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन के लिए अगर मुलायम सिंह यादव की बात नहीं सुनी तो वह मेरा यानी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का प्रचार करेंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में देश का मुसलमान दहशत में जी रहा है। गजरौला में गुरुवार को गजरौला में प्रेसवार्ता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार जात  धर्म के नाम पर भेदभाव की भावना के साथ कार्य कर रही है।

 

इसलिए 2022 में सत्ता का परिवर्तन करने के लिए सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा 12 अक्टूबर को मथुरा से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बेहाल हैं। पहले अव्यवस्थाओं के कारण लोगों की कोरोना से मौत हुई तो अब डेंगू के डंक से गरीब लोग मौत की नींद सो रहे हैं। क्योंकि महंगाई के कारण ना तो उन्हें इलाज मिल पा रहा है और ना ही दवा। प्रदेश की सरकार गरीबों का इलाज करने में भी पूरी तरह से विफल है। कृषि कानून पर सवाल उठाते हुए बोले जहां पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चैधरी चरण सिंह से लेकर अन्य किसान फसलों की पैदावार करते हैं। वहां पर उन्हें अपनी फसलों का दाम निर्धारित करने का भी अधिकार नहीं है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार रेल, एयरपोर्ट, टेलीफोन सब का निजीकरण कर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है। जबकि देश का युवा वर्ग बेरोजगार है। महंगाई चरम पर है। डीजल पेट्रोल से लेकर बिजली के दाम आसमान पर हैं।

आजम खां पर कहा क प्रदेश सरकार द्वारा उनका जबरन उत्पीड़न किया जा रहा है। इस समय समाजवादी पार्टी को उनके साथ खड़ा होना चाहिए था। क्योंकि समाजवादी को बुलंदियों पर पहुंचाने में उनका अहम योगदान है। भारत-पाकिस्तान के मैच में पाकिस्तान की जीत पर अमरोहा के खिलाड़ी मोहम्मद शमी को ट्रोल करने के सवाल पर कहा खिलाड़ियों का हमेशा मनोबल बढ़ाना चाहिए। यह खेल है, हार जीत लगी रहती है।

 

कार्यकर्ताओं ने रथ यात्रा का किया जोरदार स्वागत, गूंजे नारे रू मथुरा से चलकर औद्योगिक नगरी में पहुंची प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का कार्यकर्ताओं ने चैपला पर फूल माला व पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। रथ में सवार राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव व उनके पुत्र आदित्य यादव ने कार्यकर्ताओं से हाथ मिला कर अभिनंदन किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का भी आह्वान किया। स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष नौशाद अली, नगर अध्यक्ष जुबेर चैधरी, रोबिन त्यागी, सिद्धार्थ चैधरी समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।