प्रतापगढः रामपुर खास के शंखनाद से प्रियंका के नेतृत्व मे यूपी मे कांग्रेस की मजबूती का पैगाम-प्रमोद तिवारी
विधान केसरी समाचार
लालगंज/ प्रतापगढ़। केन्द्रीय कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य एवं यूपी आउटरीच एण्ड कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रभारी प्रमोद तिवारी ने ऐलान किया है कि कांग्रेस की प्रदेश मे सरकार बनने पर मंत्रिमण्डल का पहला फैसला किसानों की कर्जमाफी का होगा। श्री तिवारी ने भरे आत्मविश्वास के बीच यह भी ऐलान किया कि कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को जिस तरह से प्रियंका गांधी के वचनों की विश्वसनीयता के आधार पर जनसमर्थन मिल रहा है, उससे यह साफ है कि कांग्रेस प्रदेश मे इस बार सरकार का नेतृत्व करने की स्थिति मे होगी। गुरूवार को यहां इन्दिरा चैक पर प्रतिज्ञा यात्रा के स्वागत को लेकर हुई विशाल रैली को संबोधित करते हुए प्रमोद तिवारी ने तल्ख तेवर के बीच कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के परोसे गये झूठ तथा मंहगाई और अहंकार से त्रस्त होकर इस बार इंदिरा गांधी की पोती प्रियंका गांधी को इंसाफ की आवाज उठाने पर जेल भेजने का भी हिसाब लेगी। चैक पर उमड़े विशाल जनसमूह को देख गदगद प्रमोद तिवारी ने कहा कि रामपुरखास के कांग्रेसी गढ़ से उत्तर प्रदेश मे कांग्रेस की वापसी का यह शंखनाद प्रदेश की राजनीति का नया इतिहास भी लिखेगा।
क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के विकास से जुडी कई उपलब्धियों का भी खाका खींचते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि रामपुरखास की पहचान विकास और अमन से है। उन्होने कहा कि रामपुरखास की जनता ने कभी भी सत्ता के अहंकार की परवाह नही की है। सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों का भी जमकर हौसला बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा ने रामपुरखास के लिए जिले की चार विधानसभाओं की तरह चार करोड़ रूपये न देकर तथा नगर के ट्रामा सेंटर के क्षमता के साथ संचालन न होने देने व यहां की पहचान बने प्रयागराज मण्डल के एक मात्र टीवी टॉवर को उखाड़ने के साथ जितनी परियोजनाओं पर रोक लगाई है, उसका हिसाब किताब भी विधानसभा चुनाव मे भाजपा को यहां से जनता जड़ से उखाड़ फेंकते हुए पूरा करेगी।
उन्होनें क्षेत्र के मंगापुर-उदयपुर ब्लाक को भी न बनने देने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए लोगों को आश्वस्त किया कि रामपुर के विकास को जितना रोका जा रहा है, उसका चार गुना विकास करते हुए वह और विधायक मोना यहां की जनता के दशकों के अजेय विश्वास को मजबूत करेगें। श्री तिवारी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा पार्टी की ओर से घोषित सात वचनों को जनता के बीच रखते हुए कहा कि पिछली सोनिया नीति केंद्र सरकार की भांति किसानो का कर्जा माफ कर दिखायेगें। वहीं प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार का हवाला देते हुए कहा कि किसानो को धान व गेहूं की खरीद के लिए कांग्रेस सरकार बनने पर यूपी मे भी अपने वायदे पर खरी नजर आयेगी। हाल ही मे सांगीपुर ब्लाक मे घटित घटना का भी जिक्र करते हुए प्रमोद तिवारी ने लोगों से रामपुरखास को अपना घर मानते हुए हर कीमत पर शांति बनाये रखते हुए मजबूत जनादेश से वक्त पर सही जबाब देने के लिए तैयार रहने को कहा।
रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधानपरिषद दल के नेता दीपक सिंह, पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व विधायक नदीम जावेद, पूर्व विधायक भगवती चैधरी, एआईसीसी के सचिव बाजीराव, देवव्रत मिश्र, डा. राजेश मिश्र, मुकुन्द तिवारी, पं. श्यामकिशोर शुक्ल, रामेन्द्र शुक्ल, उज्जवल शुक्ल, डा. नीरज त्रिपाठी, इरफान अली, कपिल द्विवेदी, ने भी रामपुरखास मे प्रमोद तिवारी तथा आराधना मिश्रा की लोकप्रियता का बखान करते हुए कांग्रेस के यहां की मजबूती के इतिहास पर प्रकाश डाला। क्षेत्रीय विधायक मोना की ओर से उनके सुपुत्र राघव मिश्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शॉल ओढ़ाकर सारस्वत सम्मान से नवाजा। राघव ने मोना की ओर से प्रतिज्ञा यात्रा मे विशाल भागीदारी के लिए लोगों का आभार भी जताया। नगर पंचायत की ओर से चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने प्रमोद तिवारी को गदा भेंटकर सम्मानित किया।
वहीं हजरत मौलाना रहमानी मियां ने प्रमोद तिवारी को दुआ की ताबीज से नवाजा। प्रतिज्ञा यात्रा मे शामिल नेताओं ने सबसे पहले यहां अमर शहीद प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी स्मृति को नमन किया। अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. लालजी त्रिपाठी व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। आभार प्रदर्शन प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने किया। रैली का संयोजन जिपंस लालजी यादव व रघुनाथ सरोज तथा लालदेव सिंह व ददन सिंह तथा केडी मिश्र एवं चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया। लोक गायक परशुराम क्रोधी व अमर बेदर्दी के विकास गीतो से समा बंधी दिखी। प्रतिज्ञा यात्रा का अमांवा तिराहे पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय, श्रीधर तिवारी व धीरेन्द्र पाण्डेय, मनोज तिवारी के संयोजन मे स्वागत किया गया। प्रतिज्ञा यात्रा मे शामिल प्रमोद तिवारी समेत कांग्रेस नेताओं ने बाबा घुइसरनाथ धाम मे भी मत्था टेककर आर्शीर्वाद मांगा। सांगीपुर मे भी प्रतिज्ञा यात्रा के स्वागत मे लोगों का उत्साहजनक जमावड़ा देखा गया। ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बब्लू तथा सुधाकर पाण्डेय व रामबोध शुक्ल एवं जिपंस रिंकू सिंह परिहार व लल्लन सिंह एवं दृगपाल यादव के नेतृत्व मे स्वागत का नजारा अभूतपूर्व दिखा।
यहां भी प्रमोद तिवारी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित कर पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला। प्रतिज्ञा यात्रा का अठेहा बाजार मे भी गर्मजोशी से स्वागत हुआ दिखा। यहां पूर्व प्रमुख रामकृपाल पासी, जिपंस गीता द्विवेदी, पवन शुक्ल, इरफान, अवधेश सिंह आदि की अगुवाई मे आयोजित जनसभा को प्रमोद तिवारी ने संबोधित कर क्षेत्र मे प्रतिज्ञा यात्रा की सफलता पर लोगों का आभार जताया। इसके पूर्व लीलापुर मे महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरोज कश्यप की अगुवाई मे महिलाओं ने प्रतिज्ञा यात्रा पर पुष्पवर्षा की। वहीं सगरा सुंदरपुर बाजार के पहाडपुर मोड पर कांग्रेस नेता आरपी वर्मा एवं अब्दुल समद की अगुवाई मे भी प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में पहुंची कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर पूर्व प्रमुख पुष्पा, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ल, गल्ली तिवारी, प्रवीण द्विवेदी, डा. वीरेन्द्र मिश्र, अंजनी कौशल, डा. शक्तिधर नाथ पाण्डेय, राममिलन तिवारी, उदयशंकर दुबे, विकास मिश्र, शत्रुध्न शुक्ल, भुवनेश्वर शुक्ल, रवींद्र मिश्र, सुनील त्रिपाठी, बब्बन पाण्डेय, आनन्द पाण्डेय, निसार अहमद, सुरेंद्र सिंह, अनिल महेश, देवी प्रसाद मिश्र, अजय शुक्ल गुडडू, मुन्ना तिवारी, बृजेश द्विवेदी, दयाराम वर्मा, एबादुर्रहमान, छोटे सिंह, सिंटू मिश्र, रामू मिश्र, त्रिभु तिवारी आदि रहे। प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर रामपुरखास के लालगंज के धधुआगाजन से लालगंज, अमांवा, घुइसरनाथ धाम, सांगीपुर, अठेहा तथा अमेठी सीमा के देवरी तक आगवानी मे हजारों की संख्या मे निकली बाइक रैली भी लोगों के आकर्षण का केंद्र दिखी। वहीं लालगंज नगर पंचायत पहुंचने पर विभिन्न विद्यालयों के सामने जमा छात्र छात्राओं की ओर से प्रतिज्ञा यात्रा पर हुई पुष्पवर्षा का भी उत्साह देख प्रमोद तिवारी समेत कांग्रेस नेताओं को गदगद देखा गया।