मुजफ्फरनगरः एसएसपी कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित, व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

 

विधान केसरी समाचार

मुजफ्फरनगर। बुधवार को एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव ने नगर की व्यापारियों के साथ शांति समिति की एक बैठक आयोजित की। जिसमें आगामी त्योहारों को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान एसएसपी ने व्यापारियों से वार्ता करते हुए उन्हें त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर जरूरी टिप्स दिए। एसएसपी अभिषेक यादव ने जनपद के व्यापार मण्डल सदस्यों के साथ बैठक आयोजित कर व्यापारियों की समस्याओं के बारे में जाना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही साथ आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया और सभी व्यापार मण्डल के सदस्यों से सहयोग हेतु अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों पर शांति व सौहार्द का माहौल बनाए रखने के लिए हम सभी को सुरक्षा का ध्यान रखना होगा। उन्होंने व्यापार मंडल के लोगों से कहा कि दुकानों पर अत्यधिक भीड़ न लगने दें। यदि बाजार में कहीं पर भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई पड़े तो तुरंत पुलिस को सूचना अवश्य दें। त्योहारों का शांति और सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाएं।