नजीबाबादः विडियोग्राफी के दौरान एक फोटोग्राफर झुलसा, मच गया हड़कंप

 

विधान केसरी समाचार

 

नजीबाबाद। नगर के एक बैंकट हाॅल में शादी समारोह में विडियोग्राफी के दौरान एक फोटोग्राफर झुलस गया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। स्थानीय भारत बैंकट हाॅल में आई बारात में वेलकम स्टूडियो के स्वामी अकरम अली विडियोग्राफी करने के लिए गए थे। बारात में आतिशबाजी के दौरान पटाखा उनके ऊपर गिरने से व आग में झुलस गये। जिससे उनकी शर्ट जल गई व शरीर जल गया। इतना ही नहीं फोटोग्राफी करते समय उनका कैमरा आग में जलने से बाल-बाल बच गया। जिससे वहां कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। पी़िड़त फोटोग्राफर ने नगर के सभी फोटोग्राफरों से शादी समारोह में फोटोग्राफी करते समय सावधान रहने व आतिशबाजी से दूर पूरी तरह से दूर रहने की अपील की।