जालौन: महिलाओं को सपा में जोड़कर 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना पहल लक्ष्य- कुसुमलता

 

विधान केसरी समाचार

 

उरई/जालौन। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय इकलासपुरा रोड़ पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महिला सभा कुसुम सक्सेना राष्ट्रीय महिला सभा की अध्यक्ष ने मुझ पर भरोसा जता कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में नामित किया है उनके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा महिलाओं के उत्पीड़न और अत्याचार के लिए संघर्ष कर उन्हें सपा में जोड़ने का काम किया जायेगा तथा महिला संगठन को मजबूत बनाकर 2022 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं और बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है तथा सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी सरकार के दौरान महिलाओं और छात्राओं को सम्मान देने का काम किया है जो किसी भी सरकार ने नहीं किया है।

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से देवेन्द्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव मौखरी, अनुरद्ध द्विवेदी नगर उपाध्यक्ष, अजय योगा जिलाध्यक्ष मजदूर सभा, मिर्जा साबिर बेग, भानु राजपूत, पूर्व नगर अध्यक्ष भानूप्रताप, नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश यादव, महेश द्विवेदी, जयशंकर द्विवेदी सभासद, अनूप बाल्मीकि जिला उपाध्यक्ष मजदूर सभा, महिला जिलाध्यक्ष माण्डवी निरंजन, मीरा राठौर, धीरेंद्र यादव सनी, वीरेन्द्र यादव, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष जीवन प्रताप बाल्मीकि, जयदेव यादव सहित दर्जनों सपाजन मौजूद रहे।।