सीतापुरः बाढ़ पीड़ितों की मदद में सामने आए बैंक अधिकारी , कैंप लगाकर बांटा भोजन
विधान केसरी समाचार
सकरन/सीतापुर। गांजरी क्षेत्र में जहां बाढ़ ने लोगों का खाना, पानी और सकून छीन लिया है। लोग दाने-दाने दाने को तरस रहे हैं। ऐसी मुसीबत की घड़ी में क्षेत्र के बैंक अधिकारियों ने मदद का बीड़ा उठाया है। बैंक के अधिकारी सामूहिक रूप से बाढ़ पीड़ित इलाके में कैंप लगाकर भोजन उपलब्ध करा रहे हैं।
तमाम बाढ़ पीड़ित परिवारों ने सड़कों पर डेरा डाल रखा है। ऐसे परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने मतुआ चैराहे पर कैंप लगाया। यहां पर 1500 पैकेट भोजन बाढ़ पीड़ितों को वितरित किए। भारतीय स्टेट बैक शाखा बिसवां खुर्द के शाखा प्रबंधक रामकिशोर यादव, सिंघनापुर भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक मनोज तिवारी, फील्ड ऑफिसर राजेश कुमार व एडवोकेट मारुत पुरी ने बताया कि इस बाढ़ की विभीषिका में लोग भूखें न रहें, इस मंशा के तहत भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रयास यह है कि अधिक से अधिक पीड़ितों को भोजन मिल सके। उन्होंने बताया कि इस कैंप में बैंक के अन्य कर्मचारी भी मदद कर रहे हैं। इस मौके पर विकास यादव, सरवन पाल आदि लोग मौजूद रहे।