आगराः पूर्व राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य का योगेंद्र सिंह धाकरे उर्फ योग द्वारा किया गया भव्य स्वागत

 

विधान केसरी समाचार

 

आगरा/एत्मादपुर । कस्बा में पूर्व राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य का भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के प्रथम बार एत्मादपुर आगमन पर भाजपा नेता योगे प्रधान के नेतृत्व में भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी और बेबी रानी मौर्य का स्वागत किया गया। सबसे पहले बेबी रानी मौर्य कस्बा के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में रूकी और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माला अर्पण कर उनके आदर्शों पर चलने की बात कही।वही अंबेडकर पार्क में पेड़ लगाने को कहा जिससे पार्क का सौंदर्यीकरण हो सके। इसके अलावा बेबी रानी मौर्य ने नगर का भ्रमण भी किया और भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

 

नगर एत्मादपुर में पूर्व राज्यपाल और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य का प्रथम बार आगमन पर भव्य स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। स्वागत समारोह का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी योगेंद्र सिंह धाकरे उर्फ योगे प्रधान के नेतृत्व में किया गया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

आपको बताते चलें कि योगे प्रधान आगरा की एत्मादपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं इसके लिए वे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी योगेंद्र सिंह उर्फ योगे प्रधान, पीतांबर सिंह लोधी, रौनक गुप्ता, धर्मेंद्र त्यागी, देवेंद्र सिंह, अंकित शर्मा, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।