नगीनाः प्रतिज्ञा यात्रा पहुचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विधान केसरी समाचार
नगीना। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा के नगीना पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेत्री व जिला सचिव सपना रवि व नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रतिज्ञा यात्रा में बस में सवार होकर चल रहे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने मंडी समिति के पास कांग्रेस जिला सचिव सपना रवि के नेतृत्व में हुए स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जो सात प्रतिज्ञा ली है उनमें सबसे अहम महिलाओं को सम्मान देने की है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में सरकार बनने पर जो जनता से वादे किए हैं वह सभी वादे पूरे होंगे तथा महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा से महिला वर्ग में बेहद खुशी है।उन्होंने कहा कि मौजूदा जनविरोधी सरकार के पतन का समय नजदीक आ गया है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी, जिला अध्यक्ष शेर बाज पठान, पूर्व मंत्री ओमवती, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता काजी अरशद मसूद, राकेश मिश्रा एडवोकेट, बाबू डूंगर सिंह,मनोज शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इससे पहले नगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष असलम सिद्दीकी के नेतृत्व में अकबराबाद चैराहे पर पार्टी नेताओं का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।