अम्बेडकरनगरः भाजपा ही है एकमात्र बेहतर विकल्प- बसन्तलाल कन्नौजिया

 

 

विधान केसरी समाचार

 

अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी में स्वस्थ भारत आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भाजपा शासन काल में 30 मेडिकल कॉलेज एवं 02 एम्स की स्थापना की गई है। आज 09 नए मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया गया। जिससे भविष्य में आम जन को काफी राहत मिलेगी। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बसखारी विकासखंड के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बसन्तलाल कन्नौजिया ने आलापुर तहसील क्षेत्र के गांवों व बाजारों में सोमवार को सामाजिक समरसता अभियान के तहत जनसंपर्क के दौरान कही।

 

भाजपा नेता पूर्व प्रमुख बसन्तलाल कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा सरकार हर जरूरतमंद की मदद के लिए तत्पर है। मिशन किसान कल्याण हर क्षेत्र को पानी हर घर में नल मुफ्त टीका मुफ्त इलाज हर बेघर को घर तथा मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन एवं मिशन रोजगार के तहत युवाओं को अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा आस्था के सम्मान के साथ-साथ हर घर बिजली खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। विकास की लहर हर गांव हर शहर चल रही है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी का पुनः प्रचण्ड बहुमत के साथ सत्ता में आना तय है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा बसपा एवं कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इनसे जनता को सावधान रहने की आवश्यकता है ये तीनों दल जनता को झूठे सब्जवाद दिखाकर बरगलाने में लगे हैं लेकिन जनता इन दलों के झांसे में नहीं आने वाली है। पूर्व प्रमुख बसन्तलाल कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा ने आपदा में भी अवसर की तलाश करते हुए लोगों की जीवन एवं जीविका बचाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है जबकि अन्य विपक्षी दलों के लोग आपदा के समय खुद क्वारन्टीन हो गए थे। भाजपा ने ही सेवा कार्य किया है द्य जिसके कारण भाजपा आमजन की बेहतर पसन्द है।