मूंढापांडे: समाजवादी पार्टी ने बढ़ाया अपना कुनबा, चार पदाधिकारी बनाए
विधान केसरी समाचार
मूंढापांडे। मूंढापांडे विधानसभा क्षेत्र 29 में युवा समाजवादी पार्टी में तेजी से जुड़ रहे हैं। उनका कहना है कि 2022 में सपा सरकार फुल बहुमत से बनने जा रही है। मंगलवार को मुरादाबाद जिला अध्यक्ष डीपी यादव के आदेश अनुसार ब्लॉक अध्यक्ष डॉ मोहम्मद रिजवान मंसूरी द्वारा चार युवाओं को पदाधिकारी बनाया गया। रिजवान मंसूरी ने दलपतपुर में सभा को सम्बोधित करने के बाद शाकिब अली को ब्लॉक उपाध्यक्ष, शकील मलिक को ब्लॉक सचिव, मोहम्मद आलम को ब्लॉक उपाध्यक्ष, इमरान चैधरी को ब्लॉक सचिव नवनियुक्त किया है। ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान मंसूरी ने सभा में बोलते हुए कहा कि अब जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है। भाजपा सरकार ने खाने की समाग्री से लेकर डीजल-पेट्रोल, एल पी जी गैस के दामों को आसमान पर पहुंचा दिया है। जिससे गरीब मजदूर सहन नहीं कर पा रहे हैं। जनता अब भाजपा सरकार को 2022 के चुनाव में वोट ना देकर भाजपा को हराएगी और सपा को जिताने का काम करेगी। सभा में मोहम्मद रफी नेता, पूर्व प्रधान मोहम्मद खलील, मोहम्मद आकिल जिला उपाध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे।