मुसाफिरखाना: केन्द्र व प्रदेश की सरकार साम्प्रदायिकता को दे रही हैं बढ़ावा- सैय्यद मकसूदुल हसन

 

विधान केसरी समाचार

 

मुसाफिरखाना/अमेठी। समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी सपा परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम में मंगलवार को जिले में पहुंचे। जहाँ राष्ट्रीय राज्य मार्ग मुसाफिरखाना इसौली रोड स्थिति सपा कार्यलय पर सपा नेता सैय्यद मकसूदुल हसन के नेतृत्व में उत्साहित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यलय पर मौजूद कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए श्री आजमी ने कहा कि आज केन्द्र व प्रदेश की सरकार साम्प्रदायिकता को बढ़ावा दे रही हैं। आपस में लड़ाकर राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही हैं। साम्प्रदायिकता समाज के लिए सबसे ज्यादा घातक है। हम सभी को मिलकर इसे खत्म करना होगा।इसके लिए कुर्बानी भी देनी पड़ सकती है, जिसके लिए हम सभी सपा के सिपाही हमेशा तैयार रहते हैं। आज उत्तर प्रदेश सरकार उत्पीड़न करने का काम कर रही है। निर्दोषों को मारा जा रहा है। विकास से सरकार को कोई मतलब नहीं है। यह कबीर की धरती है जो हमेशा राष्ट्र को सामाजिक एकता, प्रेम और सौहार्द का संदेश देती रही है।आज हम सभी संकल्प लें कि प्रदेश से ऐसी साम्प्रदायिक सरकार को आगामी विधान सभा चुनाव हटाने का काम करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम उदित यादव सैय्यद मकसूदुल हसन आगा शाही महिला नेत्री शहला शाहिद युवा नेता हर्ष यादव सोहराब खान शत्रुहन यादव प्रदीप यादव सुनील यादव रोहित बाल्मिकी चाँद बाबू मोबीन अहमद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।