अफजलगढ़ः विधि विधान से हुई पूजा अर्चना

 

विधान केसरी समाचार

 

अफजलगढ़। द्वारिकेश समूह की बहादरपुर चीनी मिल का पेराई सत्र 2021-22 के पूजा पंडित सनातन त्रिपाठी ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। सोमवार को द्वारिकेश समूह की बहादरपुर चीनी मिल के प्रांगण में पेराई सत्र 2021-22 के पूजा पंडित सनातन त्रिपाठी ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह द्वारा मिल के केन में गन्ना डाल कर केन केरियर की पूजा की तथा उन्होंने यह अवगत कराया कि चीनी मिल के वाह्य क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद 27 अक्टूबर एवं मिल द्वार क्रय केंद्र पर 29 अक्टूबर 2021 से की जायेगी जिसके लिए सम्बंधित समितियों को इण्डेट दे दिया गया है। इस अवसर पर चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह के अलावा पंकज सिंह सिसोदिया, महेंद्र सिंह,पी बाबू,अशोक सिंह, कुमेर सिंह आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।