रायबरेली: संयुक्त राष्ट्र की परिकल्पना तब तक सार्थक नहीं होगी जब तक सभी स्तरों में समानता का भाव नहीं होगा रू जैगम उद्दीन

 

विधान केसरी समाचार

 

रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणध्जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अब्दुल शाहिद के दिशा-निर्देशन में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के तत्वाधान में 14 नवंबर 2021 तक मनाये जाने वाले अनुसरण में विधिक सेवा गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने हेतु वृहद स्तर पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर तहसील सदर स्थित सभागार में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। तहसील सदर स्थित सभागार में आयोजित शिविर में माननीय अपर जनपद न्यायाधीश, प्रथम जैगम उद्दीन द्वारा उपस्थित लोगों को विधिक जानकारी दी गयी। उनके द्वारा संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाने के उद्देश्यों व कारणों को बताया गया। उनके द्वारा बताया गया कि संयुक्त राष्ट्र की परिकल्पना तब तक सार्थक नहीं होगी जब तक सभी स्तरों में समानता का भाव नहीं होगा। अपर जनपद न्यायाधीश द्वारा संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के समय तत्कालीन वैश्विक परिस्थितियों व विश्व शान्ति हेतु संयुक्त राष्ट्र की आवश्यकता पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित कुमार द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।

 

शिविर में अपर सिविल जज(जू0डि0) पंकज कुशवाहा व विधि महाविद्यालय रामपाल सिंह स्मृति लाँ कालेज के सहायक प्रध्यापक अलंकार सिन्हा व विधि छात्र-छात्राओं के द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विधिक जागरुकता शिविर व डोर टू डोर प्रचार प्रसार कर लोगों को विधिक अधिकार के प्रति जागरुक किया गया। डोर टू डोर प्रचार-प्रसार में पराविधिक स्वयंसेवक जितेन्द्र कुमार द्विवेदी, प्रदीप कुमार तिवारी, राजदेवी, रत्ना बाजपेई, अशोक कुमार, दुशेन्द्र कुमार, स्वप्निल वर्मा, निहारिका शुक्ला, रामकुमार, गयाशंकर, राहुल, प्रशान्त कुमार बाजपेई, प्रमोद कुमार तिवारी, पम्मी देवी, आशीष भटनार, पवन कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार प्रजापति, ज्योति वर्मा, सुशील कुमार, रामकुमार, रमेश कुमार श्रीवास्तव, बृजपाल, जालिपा प्रसाद, सरिता देवी, लालता प्रसाद, नियाज अहमद, समाजसेवक मो0 आरिफ आदि उपस्थित रहे।