मुजफ्फरनगरः अधिकारियों ने समाधान दिवस पर सोनी लोगों की समस्याएं

 

विधान केसरी समाचार

 

मुजफ्फरनगर। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में आला अधिकारियों ने सभी थानों में आए लोगों की समस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही निस्तारण किया। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल में जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिहं व एसएसपी अभिषेक यादव ने थाना प्रभारी के साथ थाना चरथावल पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। जिसके अन्तर्गत समस्या लेकर आये लोगों की समस्याओं के बारे में ध्यानपूर्वक सुनकर उनके तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया गया। वही जनपद के थाना नई मंडी में एडीजी राजीव सभरवाल व पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय महोदय द्वारा समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारीगण के साथ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत समस्या लेकर आये लोगों की समस्याओं के बारे में ध्यानपूर्वक सुनकर उनके तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से कहा कि वह समाधान दिवस में आए लोगों की समस्याओं पर ध्यान दें तथा समय रहते सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराएं। यदि किसी भी विभाग के किसी कर्मचारी ने इस मामले में लापरवाही की तो उसके विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस पर अधिकतर लोगों की समस्याओं का तुरंत ही निस्तारण किया गया।