मैनपुरी: सपा की जनसंदेश साइकिल यात्रा का भोगांव आगमन पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

 

विधान केसरी समाचार

 

भोंगाव/मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव के निर्देशानुसार सपा के लोहिया वाहिनी जिला महासचिव विजय कठेरिया के नेतृत्व में चलाई जा रही जनसंदेश साइकिल यात्रा आज कस्बा भोंगाव पहुँची। जहां पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव व नगर अध्यक्ष उवैश रशीद द्वारा पगड़ी बांधकर एवं फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। वही मो0 प्रेमचिरैय्या में साइकिल यात्रा का पूर्व नगर अध्यक्ष तौसीफ खान व अहमद अली द्वारा शॉल व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं सपाइयों द्वारा नगर के बस स्टैंड चैराहे पर स्थित पूर्व विधायक स्व0 रामौतार यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

 

वहीं बस स्टैंड पर टीम भगत सिंह द्वारा साइकिल यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया और फल वितरित किए गए। नगर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव विजय कठेरिया ने बताया की साइकिल जनसंदेश यात्रा का उद्देश्य युवाओं में नया जोश लाने, बेरोजगारों, किसानों व महिलाओं के प्रति हो रहे उत्पीड़न को देखते हुए उन्हें आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए जागरूक किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष उवैश रशीद, गोपाल दास लोधी, सुचेता शाक्य, वीटू यादव,तौसीफ खान पूर्व नगर अध्यक्ष, शिवम कश्यप, रोहित यादव, लालू यादव, दीपेंद्र यादव, अभिसिंचन, रविरघुराज, सनी देव, आशु यादव, अहमद अली, कुँवर आदिल, अभिमन्यु, हाशिम अंसारी, अकरम अंसारी, फुरकान पठान, रुस्तम अल्वी, अशरफ, मलिक, रुद्रांश, केशब शाक्य, मोहित यादव, अनस, हसीन फैजान, राहिल आदि लो