धामपुर: हर्षोउल्लास से निकाली गयी महर्षि वाल्मिकी की जयंती की भव्य शोभा यात्रा
विधान केसरी समाचार
धामपुर। महर्षि वाल्मिकी की जयंती पर भव्य शोभा यात्रा हर्षो उल्लास से निकली। शोभा यात्रा में विभिन्न मनोहारी झांकियों के दर्शन कर धर्मप्रेमियों सराहना की। अखाडा खेलती युवाओं की टोलियां ने नागरिकों के दांतों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर कर दिया।
मोहल्ला पहाडी दरवाजा स्थित वाल्मिकी बस्ती से गुरूवार की देर शाम निकली शोभा यात्रा का शुभांरभ बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय महापंचायत के प्रदेशाध्यक्ष मयंक राजहंस, पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चैहान, क्षेत्रीय विधायक अशोक राणा, चेयरमैन राजू गुप्ता, राकेश चैधरी, युवा समाज सेवी रवि चैधरी, राघव शरण गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शोभा यात्रा पहाडी दरवाजा से शुरू होकर पुरानी तहसील, नगीना चैराहा, डिवाइडर मार्ग, डा. जाकिर हुसैन मार्ग, अफगानान, मुख्य बाजार, फल चैक, भगत सिंह चैक, खारी कुआं होते हुए वाल्किी बस्ती पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में 16 मनोहारी झांकियां नागरिकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस अवसर पर प्रधान दलीप चैनवाल, महामंत्री तरूण वाल्मिकी, शुभम कुमार, अश्वनी, कमल कुमार, सुधीर चैनवाल, उदयराज सिंह, सोनू वाल्मिकी, सतीश चैधरी, रामस्वरूप, मंजीत गागट, विपिन वाल्मिकी, बिरला, आशीष चैनवाल, रंजीत चैनवाल, अजीत, नीरज कुमार, दीपक डोलचा, अपुन वाल्मिकी, ब्लॉक प्रमुख पति नीरज प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।