मूंढापांडे: बिन मौसम बरसात ने उजाड़ा गरीबों का आशियाना
विधान केसरी समाचार
मूंढापांडे। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव हिरण खेड़ा में बारिश व बाढ़ के पानी के भर जाने के कारण गांव की गरीब महिला छोटी देवी का मकान भरभरा कर गिर गया। घर मे रखा सारा सामान व अनाज दब गया। महिला ने बताया कि बाढ़ का पानी घर मे भर गया, जिस कारण घर मे रखा सारा सामान व अनाज खराब हो गया है। वही गांव कि सुनीता देवी का भी यही हाल है। गांव की दोनो महिलाओं ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। समाजसेवी अभय कुमार ने बताया कि बाढ़ के पानी के कारण हिरण खेड़ा से जेतपुरा मिलक मार्ग भी बंद हो गया है। ग्रामीणों का एक गांव से दूसरे गांव को आना जाना बंद हो गया है। अगर बाढ़ का पानी कम नही हुआ तो ग्रामीणों का जीवन अस्तव्यस्त हो जाएगा। ग्रामीणों के घरों में पानी भरा है। धान की पकी फसल से लेकर जानवरों का चारा भी नष्ट हो गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की इस परेशानी के समय मे एक दूसरे की मदद करें।