फतेहपुरः पैगम्बरे इस्लाम से मोहब्बत ही ईमान है – कारी फरीद

 

 

विधान केसरी समाचार

 

फतेहपुर। पैगम्बरे इस्लाम की यौमे पैदाइश के अवसर पर कोरोना प्रोटोकाल के सबब प्रशासन ने जुलूसे मोहम्मदी निकालने की इजाजत नहीं दी फिर भी मुस्लिम समाज के लोगों ने हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया और घरों में कुरआन ख्वानी, फातिहा व लंगर करके हजरत मोहम्मद स.अ. की यौमे पैदाइश की खुशियां मनाई। गरीबों, बेवाओं, बेसहारा लोगों को खाना खिलाकर उनसे दुआएं ली।

यह बात काजी-ए-शहर कारी फरीद उद्दीन कादरी ने कही। उन्होने कहा कि पैगम्बरे इस्लाम कयामत तक के मनुष्यों के लिए नबी संदेष्टा व मार्गदर्शक बनाकर भेजे गए हैं। उनकी शिक्षा शांति का मूल मंत्र है। श्री कादरी ने कहा कि हम अपने नबी का जन्मदिन मनाकर संपूर्ण मानव जाति को विश्व में भाईचारा व अम्न का पैगाम देते हैं। पैगम्बरे इस्लाम का जन्मदिन अंधेरे से उजाले, जुल्म से प्रेम, हिंसा-अहिंसा, आतंकवाद पर अम्न व चैन असमाजिकता पर समाजिकता की विजय का दिन है।