मेरठ: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा पहुंची मेरठ, एक कार्यक्रम में लिया भाग

 

विधान केसरी समाचार

 

मेरठ। मंगलवार को चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद बोस प्रेक्षागृह में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड बेबी रानी मौर्य जाटव का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पश्चिम क्षेत्र द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया गया। समारोह में बेबी रानी मौर्य ने कहा कि उज्ज्वला योजना महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए है।उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने बहन -बेटियों को सरकार ने सुरक्षित बनाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दलितों,पिछडो के लिए बहुत काम किया है। आजकल बालिकाओं को बीए तक की पढ़ाई को फ्री कर दिया है। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, कमलदत्त शर्मा आदि सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।