अंबेडकरनगरः पिता के निधन पर शांति पाठ व मृत्यु भोज बहिष्कार

 

विधान केसरी समाचार

 

अंबेडकरनगर। नवसृजित नगरपालिका जहांगीरगंज अंतर्गत ग्रामसभा फतेहपुर खास (बीबीरामपुर) निवासी मुन्ना मौर्य, डॉ.बाबूराम मौर्य, डॉ.दुर्गविजय मौर्य पुत्र स्व शिवपूजन मौर्य ने मिलकर मृत्युभोज का बहिष्कार किया। अवगत हो 7 अक्टूबर 2021 को शिवपूजन मौर्य के निधन के पश्चात उनके पुत्र गणों ने समाज में फैली कुप्रथाध्मृत्युभोज का बहिष्कार करते हुए मुन्ना मौर्य, डॉ. बाबूराम मौर्य, डा.दुर्गविजय मौर्य, राम प्रकाश मौर्य ने शांति पाठध्श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से मृत्युभोज का बहिष्कार करते हुए संविधान में निहित मृत्युभोज अधिनियम 1960 के तहत मृत्युभोज एक अपराध है इस प्रकार लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ लोगों में भारतीय संविधान की किताबों को वितरित किया।

 

मृत्युभोज बहिष्कार शांतिपाठध्श्रद्धांजलि सभा के आयोजक मुन्ना मौर्य, डॉ.बाबूराम मौर्य, डॉ.दुर्गविजय मौर्य, रामप्रकाश मौर्य पुत्रगण शिवपूजन मौर्य, संचालन जयराम मौर्यद(प्रधानाचार्य पं.राहुल सांकृत्यायन शिशु बिहार राजेसुलतानपुर) ने किया तथा भंते श्रद्धानंद ने दिवंगत शिवपूजन मौर्य के परिवार के दुखी मन की शांति के लिए शांति पाठ किया। प्रमुख वक्ता के रूप में श्रीराम मौर्य(प्रदेश अध्यक्ष भारतीय पिछड़ा शोषित संगठन) के साथ रामजी मौर्य (ग्राम प्रधान पचरी), हरिराम यादव उर्फ बागी, सिकंदर कुशवाहा (पूर्व एम.एल.सी प्रत्याशी व मंडल प्रभारी आजमगढ़ बीएससी) श्रीराम मौर्य (प्रबंधक मैत्रेय शोध संस्थान राजेसुलतानपुर), रमेश मौर्य (विधानसभा अध्यक्ष आलापुर जन अधिकार पार्टी),पुनीत गौतम (जि.पं.स.),व क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति देवदत्त मौर्य(अधिवक्ता) दशरथ मौर्य(से. नि. सब इंस्पेक्टर) राममिलन मौर्य (से.नि. सैनिक)अमित केसरी (अधिवक्ता उच्च न्यायालय), के.डी गौतम (विधानसभा प्रत्याशी आलापुर ठैच्)अनवर सादात अंसारी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) रामउजागिर पाल, बांकेलाल कनौजिया(पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख)भगेलु राम, रामधनी फूले, 7गिरीश चंद्र मौर्य (प्रवक्ता सम्राट अशोक क्लब) श्रीराम मौर्य,कमलेश मौर्य(विधानसभा संगठन मंत्री आलापुर जाप) आदि उपस्थित रहे।