फिरोजाबादः कच्चे मकान की छत गिरने से बालक हुआ चुटैल, मचा हडकंप

 

विधान केसरी समाचार

 

जसराना/ फिरोजाबाद। रविवार की दोपहर से ही हो रही बरसात के चलते थाना जसराना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेरिया पटीकरा के गांव खेरिया में रात्रि में अचानक कच्चे मकान की छत गिर गई। छत गिरने से एक बच्चा मामूली रुप से चुटैल हो गया। मकान की छत गिरने से गांव में हडकंप मच गया। पीडित ने कहा उसका घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया है।

 

रविवार की दोपहर से ही हो रही बरसात के चलते खेरिया निवासी रामशंकर पुत्र बाबूराम अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ छप्पर में सो रहा था। रात्रि में अचानक तेज आवाज के साथ उसके मकान की छत गिर गई। मकान की छत गिरने से उसके पुत्र जयंत को मामूली चोट लग गई वहीं मलबे में दबकर उसका सामान नष्ट हो गया। छत गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। छत गिरने से कोई अप्रिय घटना न होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। पीडित रामशंकर ने कहा मलबे में दबकर जहां उसका घरेलू सामान नष्ट हो गया है वहीं अब वह खुले में रहने को मजबूर हैं।