गौरीगंजः बूथ जीतने से ही जीतेंगे विधानसभा का चुनाव : वृज बहादुर

 

विधान केसरी समचार

 

गौरीगंज/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष वृज बहादुर व विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव व काशी क्षेत्र के विस्तारक प्रमुख नागेश्वरनाथ पांडेय ने भी सम्बोधित किया बैठक में मुख्य रूप से विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई और विधानसभा जीतने की रणनीति बनायी काशी क्षेत्र के विस्तारक प्रमुख नागेश्वर ने संगठन के कामकाज की समीक्षा करते हुए पन्ना प्रमुख बनाने व जनता के बीच जनकल्याण कारी योजनाओं को पहुचाने के लिए योजना बनायी। बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि हमने जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाया है ।

 

आज मोदी जी जी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढ़ा है प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में अमन चैन शांति है गुंडे प्रदेश छोड़ रहे हैं और महिलाओं किसानों नौजवानों मजदूरों और व्यापारियों का सम्मान सुरक्षित है। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष वृज बहादुर ने कहा कि बूथ जीतने से ही हम विधानसभा चुनाव जीतेंगे जिसके लिए हम सभी को पन्ना प्रमुख बनना होगा और एक चौकीदार की तरह से पन्ना के वोटरों को भाजपा के पक्ष में लामबन्द करना होगा और मोदी और योगी जी जनकल्याणकारी योजनाओ को बताना होगा।

 

बैठक में समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी जिले के कार्यकर्ता अपने सभी बूथों तक जनकल्याण कारी योजनाओं को जनता तक पहुँचा रहे हैं और विपक्षी दलों के मंसूबे पूरे नही होने देंगे हम सभी दीदी स्मृति के मार्गदर्शन में पुनः विधानसभा की सभी सीटों को जीतेंगे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी बैठक का संचालन जिलामंत्री प्रभात शुक्ला ने किया बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक तेजभान सिंह दलजीत सिंह सुरेश त्रिपाठी कलिबख्श सिंह चन्द्र मौलि सिंह अरुण मिश्र संजय धुरिया रणवीर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे ।उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र ने दी है।