मुजफ्फरनगर : भाकियू तोमर 13 अक्टूबर को 10 जगह करेगा चक्का जाम
विधान केसरी समाचार
मुजफ्फरनगर/रामराज। रविवार को भाकियू तोमर के ब्लॉक अध्यक्ष ने रामराज स्थित यूनियन के कार्यालय पर प्रेसवार्ता की जहां भाकियू (तोमर) जानसठ ब्लॉक अध्यक्ष समर सिंह चौधरी ने बताया कि संगठन 13 अक्टूबर में जानसठ स्थित खतौली तिराहे पर चक्का जाम करेगा चक्का जाम11 बजे से 1बजे तक रहेगा। जिसमें भाकियू तोमर के अहम मुद्दे लखीमपुर खीरी की घटना में मरे किसानो को शहीद का दर्जा दिया जाए और उनके नाम से शहीद स्मारक बनवाए जाएं और जिस मंत्री के बेटे ने किसानों के ऊपर गाड़िया चढ़ाई है और अजय मिश्रा को उनके पदों से बर्खास्त किया जाए तीनों काले कानून वापस हो गन्ने का भाव 450 रू क्विंटल किया जाए किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाए और बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई जाए ऐसे ही कई मुद्दों पर भारतीय किसान यूनियन तोमर जनपद मुजफ्फरनगर में 10 जगह चक्का जाम करेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से अपील की है कि सभी भारी संख्या में अपने-अपने पॉइंट पर उपस्थित होकर अपना प्रदर्शन सफल बनाएं इस मौके पर जानसठ ब्लॉक अध्यक्ष समर सिंह चौधरी, राजेंद्र चौधरी लवकुश एडवोकेट, संदीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।