विधान केसरी समाचार पत्र ठाकुर प्रकाशन आवास विकास कालोनी बिजनौर उत्तर प्रदेश से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र है। जिसकी स्थापना जनपद बिजनौर के विकास खण्ड किरतपुर के सुदूरवर्ती गांव भरेकी के मूल निवासी विनेश ठाकुर ने अपने परीवार के सहयोग से की। अपने छः भाईयों व एक बहन में सबसे बड़े विनेश ठाकुर का जन्म 10 नवम्बर सन् 1966 को मजदूर परिवार के श्री चन्द्रपाल सिंह के घर में हुआ। पिताजी सब बहन भाईयों को छोड़कर स्वर्ग सिधार गये। लेकिन माता श्रीमति लीलावती ने परिवार को चलाया तथा हमे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विनेश ठाकुर की शादी जनपद बिजनौर के ही गांव बाल-किशनपुर निवासी श्री सगुवा सिंह व श्रीमति बिरमों देवी की बेटी श्रीमति सरोज ठाकुर से वर्ष 1986 में हुई तथा राजनीतिज्ञ व समाज सेवा करने की चाहत मंे विनेश ठाकुर को वर्ष 1993 में दलित पिछड़ों व समाज के वंचित लोगों की आवाज बुलन्द करने निकले राजनैतिक दल बहुजन समाज पार्टी में काम करने का मौका मिला। जिसमें वे पहली बार बिजनौर की नगीना विधान सभा क्षेत्र के 19 सैक्टरों में से एक सैक्टर अकबराबाद के अध्यक्ष बनाये गये तथा 1994 में बसपा मुखिया कु0 मायावती ने स्वयं नगीना विधान सभा क्षेत्र का महा सचिव बनाया तथा वर्ष 2000 से सपा मुखिया ने स्वमं जनपद बिजनौर का महा सचिव, जिला सलाहकार व मुरादाबाद मण्डल अध्यक्ष बनाकर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी। वर्ष 2005 से बसपा की नीतियां बदल गईं और उसने पूंजीपतियों व मनोवादियों से समझोता कर नीतियों व सिद्धान्तों से पल्ला झाड़ लिया। जिस कारण विनेश ठाकुर ने राजनीति से किनारा करके अम्बेड़कर ज्योति नामक साप्ताहिक समाचार पत्र निकाला जो अखबार की दुनिया में नहीं ज्यादा समय तक नहीं चल सका। जिस कारण उन्होंने लखनऊ से प्रकाशित होने वाले दैनिक समाचार पर राष्ट्रीय स्वरूप में काम किया और निडरता के साथ समाचारों का संकलन कर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई। और 2007 में हिन्दी दैनिक विधान केसरी समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू कर दिया। जो आज लगातार प्रगति की और अग्रसर है। आज हम समाचार पत्र के माध्यम से समाज सेवा में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में विधान केसरी समाचार पत्र एक गरीब महिला को हुए कैंन्सर का सफल आप्रेसन कराकर उसकी जान बचा चुका है तथा उसकी गरीब लड़की का विवाह करा चुका है तथा आगे समाज सेवा के क्षेत्र में एक बड़ी पहचान बनाने का उद्देश्य लेकर पाठकों के सहयोग से निडरता के साथ प्रगती की और अग्रसर है।
पारीवारिक पृष्ठ भूमी सम्पादक व प्रबंध निदेशकः- विनेश ठाकुर उम्र 43 वर्ष, पत्नि सरोज ठाकुर उम्र 41 वर्ष, पिता का नाम श्री चन्द्रपाल सिंह, माता का नाम श्रीमति लीलावती, छः भाई नरेश ठाकुर उम्र 40 वर्ष पत्नि गुड़िया ठाकुर, सुरेश ठाकुर उम्र 38 वर्ष पत्नि बबीता ठाकुर, संजीव ठाकुर उम्र 32 वर्ष पत्नि नीरू ठाकुर, मंजेश ठाकुर उम्र 30 वर्ष पत्नि गीता ठाकुर, सनेश ठाकुर उम्र 25 वर्ष पत्नि मोनिका ठाकुर व एक बहन बीना ठाकुर उम्र 35 वर्ष, दो पुत्र राहुल ठाकुर उम्र 21 वर्ष, अरूण ठाकुर उम्र 19 वर्ष, एक पूत्री पूजा ठाकुर उम्र 14 वर्ष।
प्रेरणा स्रोत जन नायक कर्पूरी ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री बिहार प्रदेश, प्रिय नारा- जो लोग जमाने की ठोकरों में पलते हैं एक दिन जमानेे का रूख वही बदलते हैं। प्रिय रंग- नीला, प्रिय खाना-दाल चावल रोटी, प्रिय रिश्ता-मां, मुख्य शौक- संयुक्त परिवार का साथ, उद्देश्य- समाज सेवा
विनेश ठाकुर सम्पादक दैनिक विधान केसरी स्थाई पताः- 108/60 आवास विकास कालोनी बिजनौर, उत्तर प्रदेश मौबः-8954600000, फोन व फैक्स 01342-261463
|